फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में गन प्वाइंट पर लूटी गई स्कॉर्पियो, पुलिस विभाग में हड़कंप

Fri, 24 Jun 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
हरियाणा के सिरसा में गन प्वाइंट पर स्कॉर्पियो लूटी गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के सिरसा में उस समय दहशत फैल गई, जब दो अज्ञात युवक गन प्वाइंट पर स्कॉर्पियो लूटकर फरार हो गए। डीसी कॉलोनी से वीरवार दोपहर कर लूटकर फरार हुए युवकों ने जाते समय हवा में गोली भी चलाई। सूचना मिलने पर डीएसपी हैड क्वार्टर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी करके लुटेरों की तलाश शुरू कर दी लेकिन रात तक उनका कुछ पता नहीं चला। खैरपुर चौकी पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। डीसी कॉलोनी के मकान नंबर 35 में एमआर वर्मा रहते हैं।

मकान के समाने सुबह साढ़े सात बजे हुडा कालोनी निवासी अंकूर ने गाड़ी खड़ी करके चाबी उन्हें दे दी थी। एमआर वर्मा का बेटा गली में गाड़ी के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। बच्चों ने गाड़ी चाबी ली और खिड़की खोलकर अंदर से गाड़ी देखने लगे। दोपहर सवा दो बजे दो युवक वहां आए और बच्चों से जबरदस्ती चाबी छीन ली।
विज्ञापन


बच्चों ने शोर मचाया शुरू किया तो बदमाश ने अंटी से पिस्तोल बाहर निकाल ली। इसके बाद गाड़ी चलाकर हवा में फायरिंग करते हुए वे फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार बदमाशों की सं या चार थी। ये कार में सवार होकर आए थे, दो कार लेकर दूर खड़े रहे जबकि दो ने वारदात को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लुटेरों ने जाते समय हवा में फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें