फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब कार चालक ने कांस्टेबल के जड़ा थप्पड़

Wed, 20 Nov 2013 12:18 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कला ग्राम लाइट प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस के एक कांस्टेबल को ब्लैक फिल्म लगी सेंट्रो का रोकना महंगा पड़ गया।
विज्ञापन


लाइसेंस मांगने पर कार चालक ने पुलिस के उच्च अधिकारी का रिश्तेदार होने का रौब दिखाने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में हाथापाई पर उतारू हो गया।

यहीं नहीं कार चालक ने कांस्टेबल के एक थप्पड़ भी जड़ दिया। हंगामा होते देख मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। सूत्रों का कहना है कि कांस्टेबल ने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। अधिकारियों के दबाव में कार का चालान कटकर आरोपी चालक को छोड़ दिया गया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कालका-चंडीगढ़ हाईवे पर कलाग्राम लाइट प्वाइंट पर तैनात कांस्टेबल दीपक कुमार ने पंचकूल की ओर से आ रही ब्लैक फिल्म लगी सेंट्रो कार को साइड में रोकने को कहा।
विज्ञापन


कांस्टेबल ने बताया कि सेक्टर -12 पंचकूला निवासी अमित से जब लाइसेंस मांगा तो वह अभद्रता करते हुए हाथापाई पर उतारू हो गया। विवाद बढ़ने पर उसने पुलिस के उच्च अधिकारी के रिश्तेदार होने का रौब दिखाया।

आरोप है कि लाइसेंस मांगने पर उसने कांस्टेबल के थप्पड़ मार दिया। मौके पर इक्ट्ठा लोगों ने कांस्टेबल को उससे छुड़ाया। फिर दीपक के साथ ड्यूटी कर रहे हवलदार राजवीर ने आरोपी अमित के पास लाइसेंस और गाड़ी का कोई कागज नहीं होने पर गाड़ी का चालान कटकर गाड़ी इंपाउंड कर दी।

इसके बाद कांस्टेबल दीपक को थाने में बुलाया गया। मनीमाजरा थाने के एसआई महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तो अमित ने फिर अपने रिस्तेदार को रौब दिखाते हुए हंगामा करने लगा।

इसके बाद करीब आधे घंटे तक इसी तरफ रोड पर ड्रामा चलता रहा। इसके बाद अमित फोन पर बात करने हुए सड़क पर टहलता रहा और पुलिस कर्मी उसके पीछे-पीछे चक्कर काटते रहे।

लोगों के विरोध के चलते थाना पुलिस ने अमित को मुश्किल से पुलिस की गाड़ी में तो बैठ लिया। लेकिन, एक फोन आते ही पुलिस ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद डीएसपी ट्रैफिक दीपक सारंग मौके पर पहुंचकर दोनों में समझौता कर दिया।

ट्रैफिक कर्मियों के साथ बड़ी घटनाएं
शहर में रोजाना ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ रही हैं। विवार रात शराब के नशे में गांव फैदां बैरियर के पास एक ट्रक चालक ने ट्रैफिक कांस्टेबल सचिन से गाली-गलौज।
विज्ञापन


बात बढ़ने पर उसने हाथापाई करते हुए कांस्टेबल की वर्दी फाड़ दी थी। वहीं, हल्लोमाजरा के पास शनिवार रात एक होंडा कार चालक ने हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार को टक्कर मारकर बोनट पर काफी दूर तक ले गया। यह नजारा देखकर सड़क पर चलने वाले लोग भी हैरान रह गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें