फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, तीन की मौत, एक जख्मी

Sat, 29 Apr 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर ओवरब्रिज पर वीरवार देर रात तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार चार लोगों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्युक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव और वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान प्रदीप कुमार (25) और राजेश कुमार (20) और शाम लाल निवासी गांव सुंडरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक गांव सुंडरा में एक भट्ठे पर काम करते थे।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई तिलकराज ने बताया कि जय दुर्गा भट्ठे के प्रदीप और राजेश ईंटें लेकर चंडीगढ़ गए थे। वहां से रात करीब एक बजे आ रहे थे। उनके साथ भट्ठे का मुंशी शाम लाल और एक अन्य कर्मचारी मौजूद था। प्रदीप ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि राजेश साथ वाली सीट पर बैठा था। मुंशी शाम लाल और एक अन्य कर्मचारी पीछे ट्रॉली में बैठ गए। पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ से डेराबस्सी आते समय जब ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवरब्रिज पर पहुंची तो चंडीगढ़ साइड से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू हो गई। इस कारण ट्रैक्टर का अगला टायर डिवाइडर से टकराकर टूट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक प्रदीप और उसके साथ बैठा राजेश और मुंशी शाम लाल कार के नीचे आकर बुरी तरह से कुचल गए। इस कारण दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, ट्रॉली में बैठे शाम लाल और अन्य कर्मचारी बाल-बाल बच गए। वहीं, कार के एयर बैग खुलने से संदीप महाजन निवासी सावित्री ग्रीन, वीआईपी रोड (जीरकपुर) बाल-बाल बच गया। भट्ठे के मालिक दीपक कुमार ने बताया कि कार चालक नशे की हालत में था। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें