फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल ऑपरेटर सुसाइड केस का मुख्य आरोपी काबू

Sat, 04 Apr 2015 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
केबल ऑपरेटर जसविंदर सिंह जस्सी सुसाइड मामले में मुख्य आरोपी और केबल मीडिया माफिया के किंग के नाम से मशहूर सरबजीत सिंह राजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि तरनतारन रोड की तरफ कार में जा रहे राजू का पीछा कर उसे दबोचा गया।
विज्ञापन


बता दें कि 28 मार्च को एक स्थानीय होटल में जजों के सामने केबल ऑपरेटर जस्सी ने जहर निगल लिया था। 30 मार्च को जस्सी की मौत हो गई थी। जस्सी ने सुसाइड नोट में सरबजीत सिंह राजू, लाली और फास्ट-वे के एमडी गुरदीप सिंह पर धमकाने व परेशान करने का आरोप लगाया था।

तीन दिन से पुलिस मार रही थी छापे
जस्सी आत्महत्या मामले की जांच कर रही एसआईटी के सदस्यों एडीसीपी हरजीत सिंह बराड़, एसीपी हरजीत सिंह धारीवाल और इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह रंधावा ने प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि उनकी टीमें राजू को पकड़ऩे के लिए लगातार छापेमारी कर रही थीं।
विज्ञापन


तीन दिन से अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, जालंधर आदि जिलों में भी पुलिस ने दबिश दी थी। शुक्रवार दोपहर बाद सूचना आई थी कि आरोपी अपनी कार में तरनतारन रोड की तरफ जा रहा है। पुलिस ने तुरंत पीछा कर रेलवे फाटक पर ही उसकी कार को घेर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

जस्सी की पत्नी बोली, एमडी भी गिरफ्तार हो

जस्सी की पत्नी बलबीर कौर ने कहा कि उनको पुलिस पर पूरा विश्वास है कि वह दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएगी। उन्होंने कहा कि इस केबल माफिया में एक और भी बड़ा नाम है गुरदीप सिंह जो फास्ट वे का एमडी है।

इस आरोपी को भी पुलिस जल्दी से जल्दी गिरफ्तार करे। बलबीर ने कहा कि गुरदीप के सत्ताधारी दल के शीर्ष नेता से संबंध हैं। इसी कारण उसे अभी तक गिरफ्तार करने की कोशिश नहीं की गई है।

सेक्स रैकेट मामले में गवाह था जस्सी
सरबजीत सिंह राजू के खिलाफ सीबीआई कोर्ट में चल रहे अमृतसर सिटी केबल सेक्स रैकेट मामले में जस्सी गवाह था। उसे गवाही न देने के लिए लगातार परेशान किया जा रहा था। दबाव बनाने के लिए उसकी केबल पर भी कब्जा कर लिया गया था।

जस्सी आत्महत्या मामले में मेरा कोई हाथ नहीं है। मुझे साजिश का शिकार बनाया गया है। सुनियोजित राजनीति के तहत सुसाइड नोट में मेरा नाम लिखकर बदनाम किया जा रहा है। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
- सरबजीत सिंह राजू, मुख्य आरोपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें