फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बालक नाथ जा रहे 34 श्रद्धालु हादसे का शिकार, बस पलटी

Mon, 04 Apr 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बस दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब के कपूरथला से माथा टेकने हिमाचल के बाबा बालक मंदिर जा रहे 34 श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क पर पलट गई। हादसा, उना जिले के उपमंडल बंगाणा के तलाई में हुआ। हादसे में 15 वर्षीय बालक की मौत हो गई। जबकि, करीब 32 श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन


इन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ. एके गुप्ता, एसडीएम पृथीपाल और तहसीलदार राज कुमार मौके पर पहुंच गए। उधर, पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जोजन गिल पुत्र सर्बजीत निवासी कपूरथला पंजाब के रूप हुई है। बस में करीब 40 से 45 श्रद्धालु सवार थे।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस कपूरथला से बाबा बालकनाथ जा रही थी। इसी दौरान तलाई गांव की उतराई उतरते समय बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर सड़क पर ही पलट गई। इससे बस में सवार सभी श्रद्धालु बुरी तरह घायल हो गए। श्रद्धालुओं की चीखो पुकार सुनकर स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बस के बीच फंसे श्रद्धालुओं को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में 15 वर्षीय बालक के सिर में गंभीर चोटें लगने से मौत

बस दुर्घटना - फोटो : amar ujala
दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय बालक जोजन के सिर में गंभीर चोटें लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही तीन एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर मदद के लिए पहुंच गई थी। इसके बाद घायलों को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। 

उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि, मृतक का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 
घायलों की सूची घायलों में प्रणय (38), वरुण (11), हरप्रीत (9), ज्ञानो देवी (60), मोनिका (23), चरण कौर (50), अमरो (70), जसवीर (42), गुरमेल सिंह (48), रिंकू (33), राणो (60), मोनिका (28), निर्मल (60), पिंदर सिंह (35) चरणजीत सिंह (29), सुनीता देवी (40), छिंदो (60), प्यारा (70), वंदना (20), गुरमीत सिंह (30), बाबू (18), गुरप्रीत (2.5)  कोमल (15),  सोनिया (7), सुखचैन सिंह (19), मनीषा (15), सुलिंद्र सिंह (75), लवली (38), अमन (15), अर्जुन (12), कर्ण (10), करतार सिंह (90), सुरजीत कौर (35) और परमजीत (37) शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें