फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक, दहेज के लिए पत्नी को आग लगाई

Sun, 01 Jun 2014 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए मुंडियां कलां इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी। विवाहिता को गंभीर हालत में सीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन


जहां से डॉक्टरों ने उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। थाना जमालपुर की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति प्रदीप कुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

थाना जमालपुर में तैनात सब इंस्पेक्टर सोमनाथ ने कहा कि पीड़िता की शादी तीन वर्ष पहले आरोपी के साथ हुई थी। आरोपी अपने परिजनों के साथ मिल कर पीड़िता को दहेज के लिए तंग करता था और उसके साथ अक्सर मारपीट करता था।
विज्ञापन


दो दिन पहले दोनों पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ तो आरोपी प्रदीप ने अपनी पत्नी पर मिट्टी का तेल डाल उसे आग के हवाले कर दिया और वहां से फरार हो गया। लोगों ने चीखें सुन कर किसी तरह आग पर काबू पाया और पीड़िता को सीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया।

सोमनाथ ने कहा कि न्यायधीश के सामने बयान दर्ज होने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी ने आरोपी को देर रात इलाके से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें