फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को प्रेगनेंट कर बीटेक स्टूडेंट फरार

Wed, 18 Jun 2014 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़का बीटेक की स्टडी कर रहा था और लड़की निजी कंपनी में नौकरी। दोनों में पहले दोस्ती हुई फिर प्यार। प्यार में धोखा दिया बीटेक स्टूडेंट ने, जिसने शादी के वादे पर युवती से शारीरिक संबंध बना लिए।
विज्ञापन


युवती अब गर्भवती हो चुकी है तो युवक फरार हो चुका है। युवती की शिकायत पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामला, पंजाब के मोहाली जिले के खरड़ इलाके का है।

खरड़ के निजी कॉलेज का स्टूडेंट है आरोपी

खरड़ के एक निजी कॉलेज के बीटेक स्टूडेंट पर फेज-11 थाना पुलिस में रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित एक निजी कंपनी में काम करती है। आरोपी से पीड़ित की जान पहचान एक साल से है। पुलिस ने शिकायत के बाद पीड़िता का मेडिकल कराया तो उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

पीड़ित से एक साल से थी दोस्ती

जानकारी के अनुसार मूलरूप से पंजाब की रहने वाली एक युवती यहां निजी कंपनी में काम करती है। वह यहां किराए पर रहती है। एक साल से उसकी दोस्ती मूलरूप से हिमाचल के ऊना निवासी और यहां खरड़ से बीटेक कर रहे हर्षित से थी।

मंगलवार को युवती ने पुलिस में हर्षित के खिलाफ रेप की शिकायत दी। इस पर पुलिस ने उसका मेडीकल कराया। इसमें उसके गर्भवती होने की पता चला। इस पर पुलिस ने हर्षित के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया।

देर रात समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। आरोपी मामला दर्ज होने के बाद से फरार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें