फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में पंखे से लटकी मिली बीएसएफ जवान की पत्नी, जानिए क्या है पूरा मामला

Tue, 13 Nov 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एक बीएसएफ जवान की पत्नी ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना पंजाब के अबोहर जिले के गांव पंचकोसी की है। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए बहन की हत्या करने के आरोप का लगाया है। थाना खुईयां सरवर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में राजस्थान के गांव धौलीपाल निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि उसने  25 वर्षीय बहन कुसुम की शादी 5 वर्ष पूर्व पंचकोसी निवासी बीएसएफ जवान श्रीराम पुत्र कैलाश नाथ से की थी। श्रीराम इस समय जम्मू कश्मीर में तैनात है। श्रीराम इस समय छुट्टी पर घर आया है। शादी के बाद कुसुम ने दो बेटों को जन्म दिया। करीब एक वर्ष से ससुराल वाले बहन कुसुम को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

बीते दिनों पति, ससुर, सास व देवर ने बहन से मारपीट की। बहन ने मारपीट की सूचना उसे फोन पर दी। पंचायती तौर पर मामला निपटाने का प्रयास किया गया। सोमवार सुबह करीब 8 बजे कुसुम की मौत की सूचना मिली। वह पंचकोसी पहुंचा तो उसकी बहन का शव पंखे से लटका था। इधर सूचना मिलते ही एसपी विरेंद्र चौधरी, थाना खुईयां सरवर प्रभारी सुनील कुमार, एएसआई हरजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवा कर पूरे मामले की वीडियोग्राफी करवाई।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के भाई महेंद्र कुमार के बयान पर पति श्रीराम, ससुर कैलाश नाथ, सास पार्वती तथा देवर गगनप्रीत के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कुसुम पति श्रीराम के साथ तीन वर्ष तक दिल्ली में रही थी। पिछले दो वर्षों से गांव में रहने से उनमें घरेलू झगड़ा होने लगा था। श्रीराम 45 दिनों के अवकाश पर घर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें