पंजाब में सरहद पर बीएसएफ ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन
- फोटो : अमर उजाला
इंडो पाक बॉर्डर पर ड्रग स्मगलिंग के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आज तड़के बीएसएफ ने खेतों से 15 करोड़ की हेरोइन बरामद की। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर में सरहद पर पकड़ी गई हेरोइन के पैकेटों की संख्या सात थी। हेरोइन के पैकेट पाकिस्तानी तस्कर फेंककर गए थे।
घटना बीएसएफ की बीओपी पुलमोरन (सेक्टर अमृतसर) में रविवार को घटी। सीमा सुरक्षा बल के आईजी अनिल पालीवाल ने बताया कि रविवार सुबह फेंसिंग पार खेतों में किसान खेती के लिए जाते हैं। किसानों की निगरानी के लिए बीएसएफ के जवान तैनात किए जाते हैं।
बीएसएफ की बटालियन-88 के जवानों ने बीओपी पुलमोरन के पास फेंसिंग पार खेतों में हेरोइन के सात पैकेट बरामद किए। हेरोइन का वजन तीन किलो 75 ग्राम था। बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के कारण पाकिस्तानी तस्कर हेरोइन के पैकेट फेंक कर चले गए।