फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में चोरी करते पकड़ी गई बीएससी स्कॉलर

Tue, 30 Sep 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई के संजीवनी हॉस्टल से चोरी हो रहे सामान के मुद्दे पर सोमवार को जबरदस्त हंगामा हुआ। पीजीआई सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि हास्टल से जब भी सामान चोरी होता है तो इल्जाम उन पर लगा दिया जाता है, लेकिन जब बीएससी स्कॉलर चोरी करते पकड़ी गई तो मामले को रफा-दफा कर दिया गया।
विज्ञापन


स्टूडेंट से चोरी का सामान भी बरामद हुआ और वार्डन ने इस मामले को पूरी तरह से दबा दिया। यूनियन का आरोप है कि पीजीआई के चीफ सिक्योरिटी अफसर को भी इस मामले का पता था, लेकिन उन्होंने भी इस मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी।

यूनियन ने इस मुद्दे पर चीफ सिक्योरिटी अफसर के रूम के बाहर भी हंगामा किया। बाद में एक शिकायत पुलिस को भी दी गई, लेकिन पुलिस की ओर से फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


संजीवनी हॉस्टल से करीब डेढ़ महीने पहले पीजीआई की एक स्टूडेंट के कमरे से कुछ सामान चोरी हो गया था। स्टूडेंट की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक सफाई कर्मचारी को पूछताछ के लिए उठा लिया था।

आरोप है कि पुलिस ने उसे कर्मचारी को बेवजह परेशान किया और कोई सामान बरामद नहीं हुआ। सोमवार को यूनियन को पता चला कि हॉस्टल में कुछ दिन पहले एक स्टूडेंट से कमरे से चोरी का कुछ सामान बरामद हुआ था। बरामद सामान हॉस्टल की स्टूडेंट का ही था।

वार्डन ने सभी सामान बांट दिया और मामले को छुपा दिया। यूनियन को जब इस बात की खबर लगी तो सोमवार को वे एकजुट होकर हास्टल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि जब चोरी होती तो इल्जाम उन पर लगा दिया जाता। अब चोर सामने आया तो उसके खिलाफ भी पुलिसिया कार्रवाई होनी चाहिए।

इस मुद्दे को लेकर पूरे दिन पीजीआई में हंगामा होता रहा। आरोपी छात्रा पीजीआई के माइक्रोबायोलॉजी की बीएससी की पढ़ाई कर रही है। पीजीआई के चीफ सिक्योरिटी अफसर पीसी शर्मा का कहना है कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई थी।

यूनियन को कहा गया है कि वे पुलिस में शिकायत करे। फिलहाल पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यूनियन के जनरल सेक्रेटरी अशोक चौटाला का कहना है कि यदि पीजीआई व पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो कड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें