एक नवविवाहिता ने सोमवार को रणवीर नहर में छलांग लगा दी, जिसके चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिला को छलांग लगाते देख उसके पति ने भी उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। दोनों को बाद में स्थानीय युवाओं ने नहर में से बाहर निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार कानाचक्क थाना के अंतर्गत मिश्रीवाला में उस समय हल्ला मच गया, जब एक नवविवाहिता ने पास ही खड़े पति के साथ हुए मनमुटाव के चलते रणवीर नहर में छलांग लगा दी। पानी से लबालब भरी नहर में छलांग लगाते ही उसके पति ने भी उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी।
दोनों को पानी में डूबता देख स्थानीय युवाओं ने नहर में कूद कर दोनों को बाहर निकाल लिया। फिलहाल पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है।