फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबालाः मां की आंखों के सामने उसके दोनों मासूम बच्चों ने तोड़ा दम, देखकर बेहोश हो गई महिला

Fri, 18 Oct 2019 03:34 PM IST
खुशबू गोयल उमेश, अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
हादसे में मारे गए दोनों बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मां की आंखों के सामने उसके दोनों जिगर के टुकड़ों ने दम तोड़ दिया और वह कुछ भी नहीं कर पाई। मंजर ऐसा था कि वह बेहोश होकर गिर गई। हादसा हरियाणा के अंबाला में हुआ। मां के साथ स्कूटी पर जा रहे बहन-भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि मां बाल-बाल बच गई।

विज्ञापन


अंबाला छावनी के गांव खोजगीपुर की रहने वाली पद्मावती घर से अपनी 10 साल की बेटी दानी और 4 साल के बेटे दक्ष को लेकर नेचर केयर अस्पताल जा रही थी। वहां पर बेटे दक्ष को व्यायाम करवाया जा रहा था। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले टांगरी पुल के नजदीक पीछे से आ रहे कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही दक्ष और दानी सड़क पर गिर गए। दोनों के सिर सड़क पर लगे और चोट लगने के कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फिर भी राहगीरों ने उन्हें छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। महेश नगर थाना पुलिस ने ट्रक चालक बिलाल के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बेटी को नहीं भेजा था स्कूल
पुलिस को दिए बयान में मां पदमावती ने बताया कि वह रोटरी अस्पताल में बतौर स्टाफ नर्स नौकरी करती है। उसके दो बच्चे हैं जिसमें 10 वर्षीय बेटी दानी और 4 वर्षीय बेटा दक्ष है। बेटा चल फिर नहीं सकता। इसीलिए वह अपने बेटे को नागरिक अस्पताल के नजदीक जगाधरी रोड पर एसडी नेचर केयर एक्सरसाइज के लिए रोजाना लेकर आती है। शुक्रवार को उसने 5वीं में पढ़ने वाली बेटी दानी की स्कूल से छुट्टी करा ली थी और बेटा-बेटी को सुबह 11 बजे लेकर एक्टिवा पर बैठा कर एसडी नेचर केयर में लेकर आ रही थी।

ओवरब्रिज पर हुआ हादसा
रोटरी अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स पदमावती जब टांगरी पुल पर पहुंची ट्रक चालक ने एक्टिवा के पीछे से टक्कर मार दी। इसी टक्कर के चलते एक्टिवा समेत तीनों सड़क पर गिर गए। हादसे में उसे जहां हल्की चोटें आई है वहीं दोनों बच्चों के सिर पर गहरी चोटें आई। इसी के चलते दोनों बच्चे गंभीर हालत में बेसुध हो गए। जिस ट्रक से हादसा हुआ है वह पंजाब नंबर है और चालक बिलाल ट्रक को जगाधरी की ओर से पंजाब लेकर जा रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें