उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में एक तेज रफ्तार कार के चालक ने चेक प्वाइंट पर कांस्टेबल को टक्कर मार दी और फरार हो गया। घायल पुलिस कर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने फरार चालक की तलाश कर रही है।
बताया जाता है कि गुरुवार को कुनजर इलाके में पुलिस एक नाके पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने वहां तैनात पुलिस कर्मी को टक्कर मार दी और फरार हो गया।