फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने बना ली ब्लू फिल्म, 5 साल से बहन से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तों को तार-तार करने का एक और मामला सामने आया रेवाड़ी के बावल थाना क्षेत्र में। यहां एक महिला ने अपने सगे ममेरे भाई पर ब्लैकमेल कर कई सालों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार आरोपी भाई ने पिस्टल प्वाइंट पर उसकी अश्लील फिल्म बनाई और उसे ब्लैकमेल कर रेप करता रहा। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बावल के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बावल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब पांच साल पूर्व उसके सगे मामा का लड़का नारनौल निवासी दीपक उसके घर आया था। दीपक ने पिस्टल के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया था और उसकी अश्लील फिल्म भी बना डाली थी। अश्लील फिल्म बनाने के बाद वह लगातार ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप करता रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शादी के बाद भी ब्लैकमेलिंग नहीं छोड़ी

पीड़िता के मुताबिक कुछ समय बाद ही उसके भाई ने बावल की एक निजी कंपनी में नौकरी भी ज्वाइन कर ली थी और बावल में किराए के कमरे पर रहता था। 6 माह पूर्व परिजनों ने पीड़ित युवती की शादी करा दी, लेकिन दीपक लगातार फोन पर उसकी अश्लील फिल्म को वायरल करने की धमकी देता रहा।
5 मई को पीड़ित युवती अपने मायके आई थी। उसके बारे में जानकारी मिलते ही दीपक भी उनके घर आ गया और पहले ही तरह ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप किया।

सोमवार को दर्ज कराया मुकदमा
पीड़ित युवती ने पूरे मामले की जानकारी सोमवार को परिजनों को दी। इसके बाद मंगलवार सुबह आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म, अश्लील फिल्म बनाने, धमकी देने और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है।

जल्द ही गिरफ्तार होगा आरोपी
पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-मुनिया देवी, जांचकर्ता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें