फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर डीजीपी को किडनैप करने की कोशिश!

Fri, 10 Jan 2014 06:18 PM IST
राजेश ढल्ल/डिजिटल टीम, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रग्स तस्करी के खिलाफ लगातार अवाज उठाने वाले पंजाब पुलिस के रिटा. डीजीपी शशिकांत को किडनैप करने की कोशिश हुई है।
विज्ञापन


रिटा. डीजीपी ने सेक्टर 19 थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उन्हें पंजाब पुलिस के ही कुछ कर्मचारियों ने उनके घर से किडनैप करने की कोशिश की।

सेक्टर 19 थाना पुलिस कार्रवाई करते हुए जब सेक्टर 18 स्थित रिटा. डीजीपी शशिकांत के घर नंबर 1258 पर पहुंची तो वहां से कुछ लोगों को राउंड अप कर लिया, जबकि कुछ लोग भागने में कामयाब हो गए।

रिटा. डीजीपी के मुताबिक किडनेपर की गाड़ी का नंबर पीबी65वी 8001 है। ये गाड़ी उनके घर के बाहर ही खड़ी है। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से एक पुलिसवाले की टोपी और डंडा मिला है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रिटा. डीजीपी शशिकांत नशे के खिलाफ अभियान चलाते रहे हैं। ड्रग्स प्रकरण में पंजाब के मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ भी उन्होंने आवाज उठाई थी।
विज्ञापन

आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह पंजाब के फतेहगढ़ जिले में आए हुए हैं। अटकलें हैं कि रिटा. डीजीपी शशिकांत ने भी वहां जाना था और आम आदमी पार्टी को ज्वाइन करना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें