फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FB की फेक आईडी बनाकर युवक ने किया ऐसा काम, लड़की के होश उड़ गए

Wed, 07 Jun 2017 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
फेसबुक सुसाइड
विज्ञापन
जाली फेसबुक आईडी बनाकर एक युवक ने ऐसा काम कर दिया कि लड़की के होश उड़ गए और उसके मंगेतर को झटका लगा। घटना पंजाब के अबोहर की है। पुलिस ने जाली फेसबुक आईडी बनाकर अपनी कॉलेज सहपाठी के मंगेतर को रिश्ता तोड़ने की धमकी देने वाले युवक को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़िता के मंगेतर को चेतावनी दी कि वह इसके साथ रिश्ता तोड़ दे नहीं तो 6 जून को वह ऐसा कुछ करेगा जिसे दुनिया देखेगी।
विज्ञापन


इसकी शिकायत मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी। एसपी अमरजीत सिंह मटवानी ने कहा कि पीड़िता के भाई ने दी शिकायत में बताया कि आरोपी राघव कुमार उसकी बहन के साथ पढ़ता है। उसकी बहन की शादी तय हो चुकी है, लेकिन राघव ने उसकी बहन की फेसबुक आईडी हैक कर ली। जो किसी भी समय उसका दुरुपयोग कर सकता है। इसके अलावा राघव ने उसकी बहन व उसके मंगेतर को भी यह रिश्ता तोड़ने की धमकी दी।

हालांकि इस बारे में 21 मई को पंचायत भी हुई थी, जहां पर आरोपी समेत उसके परिजनों ने लड़की के मंगेतर पक्ष से माफी मांगते भविष्य में ऐसी गलती न करने का आश्वासन दिया था। अब राघव यह रिश्ता तोड़ने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने इस मामले में राघव व उसके पिता विजय कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी। एसपी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के साथ दिए गए दस्तावेजों के आधार पर यह मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें