फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार 

Wed, 07 Jun 2017 04:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 200 पुड़िया स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ कोतवाली में चोरी और एनडीपीएस के 25 मुकदमें दर्ज है। बुधवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां न्यायालय ने उसे पौड़ी जेल भेजने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन

      
एसएसआई यूनुस खान ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि आमपड़ाव निवासी राजन उर्फ रोनाल्डो पुत्र हरि सिंह कौड़िया क्षेत्र में स्मैक की तस्करी कर रहा है। मौके पर पहुंचकर जब उन्होंने उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब से स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व से ही 25 मुकदमें एनडीपीएस और चोरी के दर्ज है। आरोपी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से स्मैक तस्करी के जरिए लाता है और उसे यहां लाकर युवाओं में बेचता है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सतेंद्र भाटी, कांस्टेबल आशीष कुमार, डिंपल सतपाल, ज्योति प्रसाद रतूड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें