फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा जाना चाहता था युवक, अचानक कुछ ऐसा हुआ कि जान चली गई

Sat, 29 Oct 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
तनावग्रस्त व्यक्ति - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
एक युवक अपने दोस्तों के साथ कनाडा जाना चाहता था, लेकिन इस चक्कर में कुछ ऐसा हुआ कि उसकी जान चली गई। घटना पंजाब के बटाला की है। दरअसल, एजेंट ने लाखों रुपये का फ्रॉड कर लिया तो दोस्त उसे तंग करने लगे। इससे क्षुब्ध युवक ने जो कदम उठाया, मां-बाप हैरान रह गए।
विज्ञापन


तीस साल के युवक ने पंखे के साथ फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस थाना सिविल लाइन ने सात आरोपियों के अलावा चार अज्ञात लोगों पर भी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला मृतक युवक के पिता के बयानों पर दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयानों में लखविंदर सिंह ने बताया है कि उसका लड़का जसबीर सिंह (30) कनाडा जाना चाहता था। उसके तीन दोस्तों जसविंदर सिंह, सतबीर सिंह और दसविंदर सिंह ने जसबीर को कहा कि उनके दो एजेंट अमृतपाल सिंह और अभिजीत सिंह जानकर हैं। वह उक्त सभी को कनाडा भेज देंगे। सौदा 20-20 लाख में तय हुआ। उसके बेटे और बेटे के दोस्तों ने एजेंटों को पांच-पांच लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में ठहराया और पैसे लेकर रफ्फूचक्कर हो गए

cc - फोटो : getty images
दोनों एजेंट युवकों को 24 सितंबर को दिल्ली ले गए और उनको एक होटल में ठहराया। होटल में पहले ही मोगा के रहने वाले प्रदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह मौजूद थे। उक्त दोनों ने एजेंटों को 33 लाख रुपये दिए और एजेंटों ने उन्हें कहा कि वह यहां ठहरें वह उनके पासपोर्ट एंबेसी से लेकर आते हैं, लेकिन एजेंट पैसे लेकर रफूचक्कर हो गए। इसके बाद न तो एजेंटों ने पैसे लौटाए और न ही उनमें से किसी को विदेश भेजा।

लखविंदर सिंह ने बताया कि एजेंट कहते थे कि यह पैसे उसके बेटे जसबीर को ही देंगे। एजेंटों की बात सुनकर उक्त सभी लड़के उसके बेटे जसबीर को तंग करने लगे और धमकाने लगे जिससे जसबीर परेशान रहने लगा। आखिरकार उक्त युवकों से तंग आकर उसने अपने सुसराल के घर में खुद को पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

जांच अधिकारी एएसआई मनोहर लाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जसविंदर, सतबीर, दसविंदर, प्रदीप, गुरप्रीत सिंह, एजेंट अभिजीत, अमृतपाल सिंह समेत चार अज्ञात लोगों पर भी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें