फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में शादी के 11 दिन बाद युवक ने लगाया फंदा, पैसों के तंगी से परेशान था युवक

Wed, 26 Aug 2020 02:27 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
शादी के 11 दिन बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसने 14 अगस्त को लव मैरिज की थी। हल्लोमाजरा में युवक ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार पड़ोस में रिश्तेदार के घर गया था। मृतक की पहचान मोहित कुमार (25) के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि मोहित पैसों को लेकर काफी परेशान चल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पैसों की तंगी आत्महत्या की वजह हो सकती है। घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। पुलिस के अनुसार मोहित परिवार समेत हल्लोमाजरा के मकान नंबर 1086 में रहता था। वह प्राइवेट कंपनी में बोर्ड लगाने की नौकरी करता था। मंगलवार रात मोहित का परिवार पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार के घर गया था।

इस दौरान मोहित घर में अकेला था। परिवार जब वापस लौटा तो अंदर से दरवाजा बंद था। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। दरवाजे को तोड़ा गया तो मोहित कमरे ने फंदे से लटका था। इसके बाद मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को फंदे से उतारकर जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया कि मोहित रात करीब 8.30 बजे परिवार के साथ ठीकठाक था। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मोहित पैसे को लेकर तंग था। वह नशे का भी आदी था। फिलहाल, सेक्टर-31 थाना पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें