महिला ने अपने पति की बजाय भांजे के साथ रहने पर सहमति जताई।
- फोटो : Demo pic
शादीशुदा प्रेमिका से मिलना प्रेमी को महंगा पड़ा। पकड़े गए पंचायत ने जोड़े के गले में जूते का हार डलवाकर माफी मंगवाई। मामला, अंबाला सिटी का है।
कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेकर आज भी लोग किस कदर खुद ही मामले का फैसला कर लेते हैं, इसकी बानगी शुक्रवार को थाना पंजोखरा के एक गांव में देखने को मिली।
यहां के लोगों ने संदिग्ध हालात में पकड़े गए एक प्रेमी जोड़े की न केवल पिटाई की, बल्कि जूतों का हार डाल माफी भी मंगवाई। पुलिस को भी यह कहकर वापस भेज दिया गया कि फैसला पंचायत में ही होगा।