फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई से जिस फ्लैट की कराने आया रजिस्ट्री, उसी में मिला शव

Sun, 15 Oct 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
Sonipat Murder
विज्ञापन
सोनीपत के सेक्टर-10 स्थित श्री वर्धमान गार्डनिया सिटी के एक फ्लैट में दुबई से यहां फ्लैट की रजिस्ट्री कराने आए युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। युवक का शव देखकर परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने एनआरआई युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।    
विज्ञापन

  
मूलरूप से गन्नौर, जिला सोनीपत निवासी नितिन (33) फिलहाल अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ दुबई में रहकर नौकरी करता था। वह बुधवार रात को अपने परिजनों के पास यहां वापस आया था। शुक्रवार रात वह फाजिलपुर के पास स्थित श्री वर्धमान गार्डनिया सिटी के अपने फ्लैट नंबर 204 में रुका था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह जब नितिन के पास फोन किए तो दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।

सुबह करीब दस बजे तक जब कोई जवाब नहीं मिला तो फ्लैट में पहुंचे तो वह मृत मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि नितिन के मुंह पर खून लगा मिला है। परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन

Sonipat Murder - फोटो : File Photo
शुक्रवार को कराई फ्लैट की रजिस्ट्री       
नितिन बुधवार रात को अपने फ्लैट की रजिस्ट्री कराने ही भारत आया था। उसने शुक्रवार को इस फ्लैट की रजिस्ट्री कराई है। रात को वह अपने फ्लैट पर ही रुक गया था।       

शनिवार की शाम लौटना था दुबई       
नीतिन कई वर्षों से अपनी दो बेटियों लवण्या (8) व वारिन (3) तथा पत्नी के साथ दुबई में ही रह रहा था। शनिवार की शाम नीतिन की वापसी की फ्लाइट थी। बताया जा रहा है कि उनका एक रिश्तेदार भी रात को उसे फ्लैट पर छोड़ने गया था। वह फ्लैट पर उसे छोड़ वापस चला गया था। सुबह के समय मौत की सूचना से परिजनों व रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया।

युवक का शव मिलने की सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
दलबीर दांगी, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें