फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की पत्नी कार समेत किडनेप

Sun, 13 Jul 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
कूल रोड स्थित किडनी अस्पताल में दवा लेने गईं नंगल भाजपा मंडल के पूर्व महासचिव की प्ात्नी का दो लुटेरों ने कार समेत अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


लुटेरे महिला के आभूषण भी उतरवाकर ले गए हैं। बुजुर्ग महिला ने पिम्स अस्पताल के अंदर से फोन कर अपने चालक को बुलाया। इसके बाद एडीसीपी सिटी परमिंदर भंडाल पुलिस बल के साथ पहुंचे और लुटेरों का हुलिया लेकर नाकेबंदी के आदेश दिए। मामला, जालंधर से जुड़ा है।
विज्ञापन

दो युवक तेजी से कार में बैठे और कार को दौड़ा ले गए

पीड़िता नंगल निवासी प्रवीण पत्नी राजिंदर ने बताया कि उसकी किडनी का इलाज जालंधर कूल रोड स्थित किडनी अस्पताल से चल रहा है। शनिवार को वह अपनी वरना कार में चालक संदीप के साथ दवा लेने के लिए आईं थी।

वह चिकित्सक से चेकअप करवाकर बाहर मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के लिए रुकी थी। वह कार में बैठी थी जबकि चालक दवा खरीदने गया था। कार का एसी चल रहा था और कार स्टार्ट थी। इसी बीच दो युवक तेजी से कार में बैठे और कार को दौड़ा ले गए। रास्ते में एक युवक ने उन्हें धमकाकर आभूषण उतरवा लिए।

पांच मिनट की दूरी पर स्थित पिम्स के बाहर लुटेरे उन्हें उतारकर कार लेकर फरार हो गए। एडीसीपी सिटी परमिंदर भंडाल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इसी स्थान पर कुछ दिन पहले भी दो लूट की वारदातें हो चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें