फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पिता अब बेटा निकला शराब तस्कर, दोनों भाजपा नेता के रिश्तेदार

Sun, 23 Apr 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहले शराब की तस्करी के मामले में पिता जेल गया और अब बेटा भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। खास बात है कि ये भाजपा नेता के बेहद करीबी रिश्तेदार हैं। भाजपा नेता का एक और रिश्तेदार शराब की बोतलों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामला पंजाब के पठानकोट का है, जहां शहर के एक भाजपा नेता के नाबालिग भतीजे को पुलिस ने अवैध शराब की 12 बोतलों समेत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी मोहल्ला घरथौली का रहने वाला। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी स्कूटी पर अवैध देसी शराब बेचने के लिए जा रहा था।  पुलिस को अवैध शराब के इस कारोबार की जानकारी लगी, फिर क्या था गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ ने उसे घर के बाहर से ही दबोच लिया।

यहां ये भी बता दें कि दस दिन पहले आरोपी के पिता को पुलिस ने अवैध शराब की 18 बोतलों समेत घर से ही गिरफ्तार किया था। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 1 में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें