फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों का एक और जखीरा पकड़ा, आरोपी से 30 पिस्टल बरामद

Sun, 23 Apr 2017 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी (बाएं) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों का एक और जखीरा पकड़ा है। मध्यप्रदेश के एक आरोपी राजपाल को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 30 पिस्टल, एक स्टेनगन व पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। उसे दिल्ली के मिलेनियम डीसीपी डिपो के पास से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


आरोपी अवैध हथियारों को दिल्ली में देने आया था। वह पिछले सात वर्षों से हथियारों की सप्लाई कर रहा है। दिल्ली पुलिस ने पिछले दो दिन में 50 से ज्यादा अवैध पिस्टल बरामद की हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि एमसीडी चुनावों के लिए तो इन हथियारों को नहीं लाया गया था।

स्पेशल सेल उपायुक्त संजीव कुमार यादव के अनुसार, स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान जनवरी, 2016 से अब तक करीब 400 अवैध स्वचालित पिस्टल बरामद की हैं। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अत्तर सिंह की टीम पिछले छह महीने में अवैध हथियार बनाने व सप्लाई करने वाले मध्यप्रदेश के रिछपाल के सात कैरियर्स को गिरफ्तार कर चुकी है। इनसे स्टेनगन समेत 106 अवैध पिस्टल बरामद की गईं।

इंस्पेक्टर अत्तर सिंह की टीम को करीब दो महीने की जांच के बाद 21 अप्रैल को सूचना मिली थी कि रिछपाल का भाई राजपाल (35) दिल्ली में अवैध हथियारों की खेप देने आ चुका है। सूचना के बाद इंस्पेक्टर अत्तर सिंह की देखरेख में एसआई संदीप व सुरेन्द्र की विशेष टीम बनाई गई।

पुलिस टीम ने राजपाल को मिलेनियम डीटीसी डिपो के पास घेर लिया। आरोपी ने बैग से पिस्टल निकाल ली और पुलिसकर्मियों पर चलाने की धमकी दी, मगर सिपाही अभिषेक व सुमेर ने बहादुरी का परिचय देते हुए राजपाल को पकड़ लिया और उसके हाथ से पिस्टल छीन ली। उसके बैग से अवैध हथियार बरामद किए गए। वह इन हथियारों को बाहरी दिल्ली में सप्लाई करने आया था।

राजपाल ने बताया कि उसका भाई रिछपाल अवैध हथियारों का निर्माता व सप्लायर है। वह पिछले छह महीने में अवैध हथियारों की पांच खेप दिल्ली ला चुका है। हर बार वह 50 व उसे ज्यादा पिस्टल लाता था। राजपाल के रिछपाल समेत सात भाई हैं। सभी भाई आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। चार भाई मध्य प्रदेश में घोषित बदमाश हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें