फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में आग लगने से जिंदा जल गया BJP नेता का बेटा, यूं हुआ था हादसा

Fri, 17 Feb 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
कार में आग लगने से जिंदा जल गया बीजेपी नेता का बेटा
विज्ञापन
कार में आग लगने से बीजेपी नेता के बेटे के जिंदा जल जाने का मामला सामने आया है। घटना 12 फरवरी को हुई, जबकि मामले का खुलासा अब हुआ। पंजाब के अबोहर में मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन और भाजपा के वरिष्ठ नेता गांव वरियामखेड़ा निवासी चौ. धनपत सिहाग के छोटे बेटे की राजस्थान के चुरू जिले में कार में आग लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन


12 फरवरी की रात को हुई इस घटना का वीरवार 16 फरवरी को खुलासा हुआ। इसके साथ गांव वरियामखेड़ा में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजन जला हुआ शव लेने राजस्थान रवाना हो गए। भाजपा नेता चौ. धनपत सिहाग का छोटा बेटा राकेश कुमार बागों की ठेकेदारी करते हुए अपना वैक्सिंग प्लांट चलाता था। अपने कारोबार के सिलसिले में वह 12 फरवरी को राजस्थान गया था।

अज्ञात कारणों से चूरू जिले में भानीपुरा थाना क्षेत्र में गांव साडासर के पास मेगा हाइवे पर बंद पड़े भवानी होटल के पास इनकी कार में आग लग गई जिसमें राकेश कुमार जिंदा ही जल गया। मेगा हाइवे के किनारे संदिग्धावस्था में जलती हुई कार की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक कार सहित अगली सीट पर बैठा युवक भी पूरी तरह से जल चुका था।
विज्ञापन


थाना सरदारशहर के डीएसपी देवानंद तथा भानीपुरा थाना प्रभारी राजवीर के अनुसार कार का निरीक्षण करने पर आगे की सीट में जला हुआ कंकाल व कार में से फटा हुआ गैस सिलेंडर मिला। पुलिस ने कंकाल की पहचान के लिए सोमवार सुबह विधि विज्ञान की टीम मौके पर बुलाई और कार्रवाई मकम्मल होने के बाद डॉक्टरों को मौके पर ही बुलवाकर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

गांव वरियामखेड़ा निवासी सिहाग परिवार के सदस्य राकेश कुमार की तलाश कर रहे थे। घर से जाने के बाद न तो उनका मोबाइल चल रहा था और न ही कोई सूचना मिल रही थी। जांच पड़ताल के दौरान ही इन्हें मेगा हाईवे पर कार में आग लगने की घटना का पता चला। परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो जलने वाली कार सेंट्रो ही थी।

उसके बाद परिजनों ने जले हुए कंकाल के हाथ में चांदी का कड़ा देखकर मृतक की पहचान राकेश कुमार के रूप में की। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शहर से भी बड़ी संख्या में लोग भाजपा नेता और कार्यकर्ता गांव वरियामखेड़ा पहुंच गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें