फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में भाजपा नेता की मौत

Fri, 14 Nov 2014 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन
समय पर बस चलाने को लेकर हरियाणा रोडवेज के चालक-परिचालक के साथ हुए झगड़े के दौरान भाजपा नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रतिया से पंजाब जाने के लिए पिता के साथ बस में बैठे भाजपा नेता के बेटे ने चालक-परिचालक पर उसके पिता को धक्का देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-7 निवासी भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिला सचिव एवं सर्व समाज के सदस्य गुरचरण ग्रौहा बृहस्पतिवार सुबह अपने बेटे एडवोकेट हरपाल ग्रौहा के साथ पंजाब के बुढलाडा जाने के लिए नए बस अड्डे पर हरियाणा रोडवेज की बस में बैठे थे।

टिकट काटने आए परिचालक जंगीर सिंह से बस चलाने को लेकर गुरचरण ग्रौहा का विवाद हो गया। इसके बाद बस का परिचालक चालक कृष्ण कुमार भी मौके पर आ गया। भाजपा नेता के बेटे गुरचरण ग्रौहा और अन्य लोगों ने बस चलने का समय सुबह 8: 45 बजे होने के कारण समय पर बस चलाने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन

बेटे ने लगाया धक्का मारने का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक-परिचालक और गुरचरण सिंह के बीच विवाद काफी बढ़ गया। इसी दौरान अचानक गुरचरण सिंह सीट पर गिरकर बेहोश हो गए। गुरचरण सिंह की हालत गंभीर होते देखकर उनको तुरंत रतिया के सरकारी अस्पताल जे लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बस चालक, परिचालक के अलावा मृतक के बेटे हरपाल के बयान दर्ज किए। एडवोकेट हरपाल ने अपने बयान में बस के चालक-परिचालक को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

उसके अनुसार दोनों के उग्र रवैये के कारण उसके पिता की मौत हुई। दोनों ने उसके पिता को धक्का मारा। अंदरूनी चोटें आने के कारण उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें