यूपी के होजरी कारोबारियों से बाइक लूटने का मामला सामने आया है। लुटेरों ने एक के सिर में दातर भी मार दी। वारदात पंजाब के लुधियाना में अंजाम दी गई।
पीड़ितों के नाम अशोक कुमार और राकेश कुमार बताए जा रहे हैं। वे उत्तरप्रदेश के खलीलाबाद से माधोपुरी से होजरी का सामान खरीदने आए थे। लुटेरों ने एक कारोबारी के सिर पर दातर से वार किया और 25 हजार, सोने की अंगूठी और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।
घायल कारोबारी को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया। उसके सिर पर आठ टांके लगे। हालांकि कारोबारियों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। उनका कहना था कि पुलिस को शिकायत देने का कोई फायदा नहीं है। वारदात थाना दरेसी के इलाके में हुई।