फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की लत ने बना दिया वाहन चोर, दो गिरफ्तार

Sat, 11 Apr 2015 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे की लत ने दो युवकों को वाहन चोर बना दिया। यहां तक कि उन्होंने गिरोह बना लिया। दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है। चंडीगढ़ और मोहाली में विभिन्न स्थानों पर वाहन चोरी कर पुलिस के लिए आफत बने चोर गिरोह को पुलिस ने काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान तेजिंदर सिंह उर्फ दीप (21) निवासी खूनी माजरा थाना सदर खरड़ व तरनजीत सिंह (25) निवासी सलामतपुर थाना मुल्लांपुर निवासी गोल्डमेरी एन्क्लेव खरड़ के रूप में हुई है। जबकि दो आरोपी गुरविंदर सिंह निवासी खूनीमाजरा और गोल्डी निवासी एलआईसी कॉलोनी खरड़ अभी फरार है।

पकड़े आरोपियों में तेजिंदर 8वीं तक पढ़ा है। जबकि तरनजीत सिंह अंडर मेट्रिक बताया जा रहा है। आरोपियों से पुलिस ने तीन लाख रुपये के वाहन बरामद किए हैं। इनमें एक एक्टिवा, दो पल्सर बाइक, एक बुलेट बाइक व हीरो होंडा की बाइक शामिल है।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ थाना फेज-1 में मामला दर्ज है। मामले की जांच सीआईए की टीम कर रही थी। पुलिस की टीम ने आरोपियों को फेज-6 स्थित वेरका मिल्क प्लांट से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नशे के आदी थे। इसलिए चोरी का रास्ता अपनाया।

यहां से चोरी किए व्हीकलः
आरोपियों ने एक्टिवा स्कूटर सेक्टर-25 चंडीगढ़ से चोरी किया था। दो स्पलेंडर मोटरसाइकिल चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों से चोरी किए। बुलेट मोटरसाइकिल आरोपियों ने लांडरां से उठाई थी। हीरो होंडा मोटर साइकिल के बारे में फरार आरोपी गुरविंदर सिंह को जानकारी है। अन्य दो आरोपियों गुरविंदर सिंह गोल्डी की पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें