फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: चंडीगढ़ में Bike राइडर की गंदी हरकत... चलती बाइक पर स्कूली छात्रा से छेड़छाड़, बच्ची ने बनाया Video

Fri, 12 Dec 2025 08:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में बेहद शर्मनाक घटना हुई है। स्कूली छात्रा ने स्कूल जाने के लिए घर से बाइक राइड बुक की थी। छात्रा को लेकर जा रहे बाइक राइडर ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। 
विज्ञापन
बाइक राइडर ने छात्रा से की छेड़छाड़। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में शर्मनाक घटना हुई है। शहर में शुक्रवार को बाइक राइडर ने चलती बाइक पर सरकारी स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ की। इस गंभीर घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह वीडियो छात्रा ने अपने मोबाइल फोन से बनाया है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे रूट के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

विज्ञापन


पीड़िता ने शुक्रवार सुबह मनीमाजरा से सेक्टर-40 स्थित सरकारी स्कूल जाने के लिए उबर बाइक बुक की थी। एप पर यूपी नंबर की बाइक और चालक की फोटो लगी हुई थी, लेकिन मौके पर हिमाचल नंबर की बाइक लेकर दूसरा युवक पहुंचा गया।

विज्ञापन


रास्ते में चलती बाइक पर आरोपी ने पीड़िता से छेड़छाड़ की। पीड़िता आरोपी की इस हरकत की वीडियो बनाती रही। जब उसने आरोपी का विरोध किया तो वह बाइक तेजी से चलाने लगा। इसके बाद आरोपी उसे सेक्टर 37/38 स्मॉल चौक पर बाइक से गिरा कर मौके से भाग गया। पीड़िता के गंभीर चोटें आई। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को जानकारी दी। 

छात्रा के परिजनों ने सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। इस घटना से उबर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर एप पर दिख रहे चालक की जगह कोई दूसरा व्यक्ति और दूसरी बाइक कैसे भेज दी गई? चूंकि एप में यूपी नंबर की ब्लैंक होंडा शाइन दिख रही थी, जबकि मौके पर हिमाचल नंबर की स्पलेंडर बाइक पहुंची। सेक्टर-39 थाना प्रभारी रामदयाल ने बताया कि पीड़िता अपने परिजनों के साथ शिकायत देने शाम साढ़े 6 बजे थाने आई थी। आरोपी की तलाश में टीमों का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन


एक हाथ से बाइक चलाकर दूसरे हाथ से छेड़छाड़
छात्रा के अनुसार कुछ दूरी चलते ही युवक एक हाथ से बाइक चलाने लगा और दूसरे हाथ से उससे छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता रास्ते में लोगों से मदद की अपील भी की। छात्रा ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी उसे धमकाने लगा और तेज रफ्तार में बाइक भगाने लगा। इसी दौरान उसने बाइक बेकाबू कर दी, जिससे छात्रा नीचे गिर पड़ी और उसके पैरों में चोटें आईं। जैसे ही उसने परिजनों को कॉल किया तो आरोपी मौके से भाग गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें