फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा: हादसा नहीं हत्या निकली DSP की मौत, माथे पर मारी गोली, मगर अब भी अनसुलझी ये पहेली

Tue, 02 Jan 2024 11:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर में डीएसपी दलबीर सिंह की मौत हादसा नहीं हत्या निकली। माथे पर गोली मारकर उन्हें मौत के घाट उतारा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में सोमवार सुबह बस्ती बावा खेल नहर के पास डीएसपी दलबीर सिंह का शव मिला था। पर्स से उनकी पहचान हो पाई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलसा हुआ है। डीएसपी के माथे पर गोली मारकर हत्या की गई है। लुटेरे डीएसपी का सरकारी रिवाल्वर भी ले गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक माथे पर आंख के आस गोली मारी गई। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने हत्या और लूट की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया है कि 31 दिसंबर को डीएसपी दलबीर सिंह दयोल एक गैराज में गए थे, जहां पर गाड़ी ठीक करने को दिया था। वहां से एक ई-रिक्शा करने के बाद डीएसपी वर्कशॉप चौक पर पहुंचे। मगर अब सवाल यह है कि वहां से दो किलोमीटर दूर नहर के किनारे कैसे पहुंचे? डीएसपी दलबीर सिंह दो किलोमीटर पैदल भी नहीं सकते हैं, क्योंकि मधुमेह (शुगर) के कारण उनकी एक टांग को काट दिया गया था।

पुलिस की टीम ने घटनास्थल की जांच की। वहां से कारतूस के दो खोल मिले हैं। इन्हें जांच की खातिर भेज दिया गया है। जानकारी यह भी मिली है कि ये खोल डीएसपी के रिवाल्वर के हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 379-बी (लूट), 34 (वारदात में शामिल आरोपी एक से ज्यादा थे) और आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत केस दर्ज किया है। डॉक्टरों ने डीएसपी का विसरा भरकर भेज दिया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद कई और खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें