फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन हत्याकांड: बंबीहा ग्रुप ने ली जिम्मेदारी, पोस्ट में लिखा- हमारे दुश्मनों के नकली पासपोर्ट बनवाता था

Tue, 02 Jan 2024 09:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र, शाहाबाद (हरियाणा)

सार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सैलून में युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला है। इसमें एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें फेसबुक पर लिखा है कि हमारे दुश्मनों के नकली पासपोर्ट बनवाता था, इसलिए हत्या  की। 
विज्ञापन
घायल अस्पताल में भर्ती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नववर्ष से एक दिन पहले देर शाम पुराने कमेटी चौक स्थित सैलून पर कटिंग करवाने आए सचिन वधवा की हत्या की जिम्मेदारी कथित तौर पर गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने ली है। एक पोस्ट वायरल हो रही है, जो बंबीहा नाम के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डाली गई है, जिसमें लिखा गया कि सचिन कुमार का, जो कत्ल हुआ है उसकी जिम्मेदारी लक्की पटियाला अरमेनिया (दविंदर बंबीहा ग्रुप) उठा रहा है।

विज्ञापन


यह पोस्ट पंजाबी भाषा को इंग्लिश में लिखकर डाली गई है और इस पोस्ट में लिखा है कि सचिन वधवा हमारे दुश्मनों ने नकली पासपोर्ट बनवाने में मदद करता था और उन्हें देश के बाहर भेजता था। इसलिए हमने उसकी हत्या करवाई है।

उधर हत्या के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी सचिन वधवा केस में पुलिस के हाथ अभी खाली है। यह मामला सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज ने एसएचओ शाहाबाद को हैंडओवर कर दिया है, जिसके बाद अब आगामी कार्रवाई एसएचओ राजपाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं एसएचओ राजपाल का कहना है कि वह सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई भी होगी। वायरल पोस्ट के बारे में उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम साइबर सेल के साथ इस पोस्ट पर भी कार्रवाई कर रही है। इस पोस्ट में कितनी सच्चाई है इस बारे में भी जल्द पता चल जाएगा।

वायरल पोस्ट में लिखा- करनाल में इमीग्रेशन वाले का होगा अगला मर्डर
वायरल पोस्ट में सबसे पहले तो सत श्री अकाल और राम राम मेरे सभी भाइयों लिखा गया है। सचिन को अपने किए की सजा मिली है। इसका जो इमीग्रेशन का काम था हमारे विरोधी आदमियों का दो नंबर का पैसा संभाल करना था। अब अगली चुनौती हमारी यह है कि अगला कत्ल जल्दी होगा और वह भी करनाल इलाके में इमीग्रेशन वाले का ही होगा, जो इनकी मदद करता है। आज तक जिसने भी हमारे विरोधी आदमियों को एक गिलास भी पिलाया है, उसका भी यही हश्र होगा। फेसबुक पर यह पोस्ट डालने के बाद नीरज बवाना, टिल्लू ताज पुरिया, कौशल चौधरी, जय पाल जस्सी, गोपी घनश्यामपुर और कुछ मीडिया ग्रुप को हेश-टैग भी की गई है।
विज्ञापन


अक्सर ऐसी पोस्ट होती है वायरल
उल्लेखनीय है कि अक्सर ऐसी हत्याओं के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए ऐसी पोस्ट वायरल होती है। गांव मल्लीयां खुर्द पंजाब में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान इंग्लैंड की कबड्डी टीम के खिलाड़ी संदीप संधू नंगल अंबीयां की हत्या की जिम्मेदारी भी अगले दिन गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने ली है। बाद में गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई की तरफ से डाली गई यह पोस्ट को गलत बताया गया है। सचिन हत्या कांड में भी गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप का हाथ है या नहीं इसकी जांच पुलिस ही कर सकती है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है, जिसके बाद सच्चाई सामने आएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें