पानीपत बस अड्डे पर बस में ब्लास्ट के आरोपी अब्दुल करीम टुंडा पर बुधवार सुबह करनाल जेल में कातिलाना हमला कर दिया गया। मंगलवार को ही पानीपत की कोर्ट में सुनवाई के बाद करनाल जेल में भेजा गया था।
जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने मंगलवार को बस स्टैंड पर सहकारी समिति की बस में बम धमाके के आरोप में फंसे आतंकी अब्दुल करीम टुंडा के मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्जकर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
कोर्ट एक फरवरी को फैसला सुनाएगी। कोर्ट के आदेश पर आरोपी टुंडा को करनाल जेल में भेज दिया गया। पुलिस ने दोपहर डेढ़ बजे टुंडा को भारी सुरक्षा के बीच जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायधीश वेद प्रकाश सिरोही की अदालत में पेश किया।