फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के प्यार में दुल्हन पर फेंका था तेजाब, आरोप में दो बहनें गिरफ्तार

Wed, 30 Nov 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बरेली में दुल्हन पर तेजाब फेंकने वाली दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल बरेली के  कैंट में 25 नवंबर को वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान दुल्हन अंजना बोरा पर तेजाब फेंकने की घटना सामने आई थी। प्यार में असफल होने पर फौजी दूल्हे राहुल की प्रेमिका अनामिका ने अपनी बहन शिवांगी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


राहुल और अंजना की शादी रुकवाने के लिए दोनों बहनों ने यह घिनौनी करतूत की थी। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना वाले दिन अंजना ने यह तो बताया कि लड़की ने तेजाब डाला लेकिन वह कौन थी यह रहस्य बन गया था।

पांचवें दिन पुलिस ने कॉल डिटेल की मदद से घटना का पर्दाफाश किया। बहनों ने बताया कि दुल्हन पर तेजाब डालने की योजना साल्वेशन आर्मी हॉस्टल (सिविल लाइंस) में बनी। इसकी मास्टरमाइंड राहुल की प्रेमिका की नर्स बहन शिवांगी थी।
विज्ञापन


अंतिम स्लाइट में देखें वारदात से जुड़ा वीडियो...

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

एसिड अटैक
दोनों बहनें आजाद ख्याल की हैं और घर छोड़कर हॉस्टल में रहती हैं। अनामिका राहुल से शादी करना चाहती थी। अनामिका का कहना है कि राहुल से उसका अफेयर चार साल पुराना है लेकिन अक्तूबर के बाद उसने किनारा कर लिया था। राहुल बात भी करने को तैयार नहीं था। उसने शादी करने से इनकार कर दिया था। इसी के बाद उसने अंजना से शादी न होने देने का फैसला कर लिया था। 

पुलिस लाइंस में एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि युगवीणा में जब सभी बारात के स्वागत को मुख्य गेट पर थे और कमरे में दुल्हन और उनकी नानी बैठी थीं तब कमरे के आसपास करीब एक घंटे से अन्नू उर्फ अनामिका और उसकी बहन नर्स शिवांगी घूम रही थीं। मौका पाते ही दोनों दुल्हन के कमरे में घुस गईं।
विज्ञापन

acid attack
अनामिका दुल्हन से कहने लगी कि दीदी तुम बहुत सुंदर लग रही हो, मैं तुम्हारी मदद करूं। उसने अपनी बहन को बुलाने को कहा तो अनामिका बाहर जाकर लौट आई और आते ही दुल्हन के चेहरे पर तेजाब फेंककर बहन के साथ कमरे से निकल आई। दुल्हन और उनकी नानी को दोनों बहनें कमरे में बंद करके चली आईं थीं।

वारदात के बाद वीडियोग्राफी और फोटो में भी तेजाब फेंकने वाली लड़कियां नहीं दिखीं। घटना के दिन लोकेशन भी दोनों की युगवीणा में ही मिल गई। इस पर पुलिस ने दोनों को सिविल लाइंस इलाके से पकड़कर पूछताछ की तो वे टूट गईं। पुलिस को पूछताछ में दोनों ने सच्चाई बता दी। दोनों बहनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें