एलांते शापिंग मॉल के बाहर चाय बेचने वाले की नगर निगम की इंफोर्समेंट विंग
की टीम ने पिटाई कर दी।
हालत गंभीर होने पर चाय बेचने वाला हल्लोमाजरा
निवासी विजय कुमार जीएमसीएच में दाखिल हो गया।
उसके बचाव में उतरते हुए
कांग्रेस कालोनी सेल के प्रधान शशी शंकर तिवारी अपने साथियों को साथ लेकर
अस्पताल पहुंचे और इमरजेंसी के सामने जमकर नगर निगम की टीम के खिलाफ जमकर
नारेबाजी की।
घायल विजय ने बताया कि पिटाई के बाद टीम ने लिखित में कोई
कानूनी कार्रवाई न करवाने वाले एक पेज पर उसके साइन भी करवा लिए।
उसने आरोप
लगाया है कि उसे नगर निगम की इंस्पेक्टर भूपिंदर कौर, टीम में शामिल
कांस्टेबल विक्रम समेत अन्य कर्मचारियों ने पीटा है। पुलिस ने अस्पताल में
पहुंचकर स्थिति को संभाला और हंगामा करने वाले लोगों को शांत किया।
विजय
कुमार ने लिखित में इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस की इंस्पेक्टर भूपिंद
कौर, कांस्टेबल विक्रम समेत टीम के सदस्यों के खिलाफ शिकायत दी है।
उसने
बताया कि वह एलांते मॉल के बाहर बुधवार शाम को नगर निगम के इंफोर्समेंट
विंग की इंस्पेक्टर भूपिंदर कौर अपनी टीम के साथ पहुंचीं और उसका सामान
जब्त कर लिया।
विजय ने अपना स्टोव देने से इंकार कर दिया और कहा कि इसी
स्टोव पर वह बच्चों के लिए खाना बनाता है। इतना कहते ही टीम के सदस्य
कांस्टेबल विक्रम समेत अन्य कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी।