लिफ्ट लेकर कार लूटने वाले कुछ बदमाशों की योजना पर तब पानी फिर गया, जब पुलिस ने कार में लगे जीपीएस के जरिए बदमाशों की घेराबंदी कर ली। मजबूरन लुटेरों को कार छोड़कर फरार होना पड़ा। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
गुड़गांव निवासी हरिश्चंद्र जाइलो कार से बुधवार की देर शाम एक कर्मचारी को छोड़ने के लिए वसुंधरा (गाजियाबाद) आया था। नोएडा होते हुए वापस जाते वक्त मामूरा चौराहे के पास कुछ युवकों ने उससे लिफ्ट मांगी।
यह भी पढ़ें:मांस पकाने से मना करने पर किया अननेचुरल टॉर्चर
कार में बैठते ही युवकों ने चालक को पिस्टल दिखाकर बंधक बना लिया और उसे सेक्टर-71 के पास उतारकर फरार हो गए। चालक ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-58 व सेक्टर-49 पुलिस और अधिकारियों को चालक ने बताया कि कार में जीपीएस सिस्टम लगा है। पुलिस ने कार लोकेट करनी शुरू की, जिसके बाद कई स्थानों पर उसकी लोकेशन मिलती रही।
पढ़ें: पत्नी मायके से नहीं लौटी तो साले के बेटे को उठा लाया
पुलिस ने अपने नेटवर्क के जरिए छानबीन जारी रखी और देर रात कार भंगेल में कन्या इंटर कॉलेज के पास लावारिस हालत में मिली। पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
सीमा विवाद में उलझी पुलिस
घटना की रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर थाना सेक्टर-49 व सेक्टर-58 के बीच सीमा विवाद शुरू हो गया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मामला दर्ज किया।