फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार ने नौकर के साथ मिलकर सब इंस्पेक्टर का हाथ तोड़ा

Sat, 11 Jun 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
यूटी पुलिस के सब इंस्पेक्टर का हाथ तोड़ डाला
विज्ञापन
दुकान के आगे गाड़ी खड़ी करने के विवाद में दुकानदार ने अपने नौकर के साथ मिलकर यूटी पुलिस के सब इंस्पेक्टर का हाथ तोड़ डाला। उसके बेटे की भी जमकर पिटाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


आईआरबी कांप्लेक्स, सारंगपुर में तैनात सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि वीरवार शाम को वह अपने बेटे शशांक के साथ मनीमाजरा में शादी के कार्ड छपाई के लिए देने गया था। उसने अपनी गाड़ी दुकान के सामने गुरुनानक आटा चक्की की तरफ लगा दी। इस पर आटा चक्की मालिक बाबा बाहर आया और गालियां निकालने लगा। साथ ही उसने अपने  नौकर  को कहा कि अंदर से जाकर डंडा ले कर आओ। 

उसका नौकर अंदर से डंडा लेकर आया और दोनों मेरे और मेरे बेटे पर टूट पड़े। इसी दौरान किसी ने 100 नंबर पर फोन कर दिया। जब तब पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी फरार हो गया। पीसीआर गाड़ी घायलों को मनीमाजरा सिविल अस्पताल लेकर गई। जहां एसआई के एक हाथ में फ्रैक्चर निकला और उसके बेटे को भी अंदरूनी चोटें काफी आई हैं।
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार की शिकायत पर आरोपी बाबा के खिलाफ मनीमाजरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

तीन दिन में तीन पुलिस कर्मियों पर हमला
पिछले तीन दिनों में तीन पुलिस कर्मचारियों पर हमला हो चुका है। वीरवार देर रात शराब के नशे में चीता स्कॉड के दो कांस्टेबलों को युवकों ने पीटा था। पुलिस ने उस मामले में एक नाबालिग समेत तीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें