फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर ने ही ग्राहकों को लगा दिया चूना, खाते से साफ कर दिए 1.36 करोड़

Thu, 15 Nov 2018 09:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

बैंक मैनेजर ने अपने ही ग्राहकों को करोड़ों का चूना लगा दिया। हालांकि आरोपी की यह चोरी जल्द ही लोगों की निगाह में आ गई। मामला पंजाब के मोहाली का है। यहां के मुल्लांपुर गरीब दास में एक प्राइवेट बैंक के मैनेजर द्वारा ग्राहकों के खातों से 1.36 करोड़ निकालकर ठगी करने का अपनी तरह का अनूठा मामला सामने आया है। लोगों की शिकायत पर मुल्लांपुर थाने में आरोपी कुलप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जो कि आईसीआईसीआई बैंक मुल्लांपुर में बतौर मैनेजर कार्यरत है। पुलिस द्वारा आरोपी पर आईपीसी की धारा 409, 420, 465, 467, 471 व सेक्शन 66 सी व 66 डी आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस संबंधी पुलिस को योगेश कुमार की तरफ से शिकायत दी गई थी। इसमें उन्होंने बताया कि उक्त बैंक में कई लोगों के खाते हैं, जिनमें से 12 लोगों के खातों से करीब 1.36 करोड़ रुपये निकाले गए। यह पैसे बैंक के मैनेजर ने ही निकाले हैं। उन्होंने इस संबंध में अप्रैल माह में पुलिस को शिकायत दी थी।

 इसके बाद इस सारे मामले की पड़ताल ईओ विंग द्वारा की गई। इस दौरान सारे दस्तावेज आदि चेक हुए। सभी पीड़ितों के पुलिस द्वारा बयान आदि दर्ज किए गए। इसके बाद यह मामला राय के लिए डीए लीगल को भेजा गया। इसके बाद आरोपी पर केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


 पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। जिक्रयोग है कि यह इस साल अपनी तरह का पहला मामला है, जब किसी बैंक मैनेजर पर केस दर्ज हुआ है। इससे पहले एक नामी प्राइवेट बैंक के मुलाजिमों पर केस दर्ज हुआ था। जिन्होंने फर्जी तरीके से किसी व्यक्ति के नाम पर लोन ले लिया था। वहीं, ठगी का शिकार एक महिला को इसका पता उस समय लगा था जब वह बैंक में पैसे निकलवाने आई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें