चालक ने ऑटो नहीं रोका तो सेक्टर 7/8 के चौक पर खड़े ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल हरभजन ने उसकी पिटाई कर दी। ऑटो चालक पवन कुमार ने पीसीआर को फोन करने की कोशिश की तो उसका ऑटो भी जब्त कर लिया।
घ्ाटना के समय चालक के पास लाइसेंस और आरसी मौजूद थी। बाद में पीसीआर की जिप्सी मौके पर पहुंची। चालक पवन यादव की सहायता करने की बजाए पीसीआर जवानों ने हेड कांस्टेबल का साथ दिया और चालक को धमकाकर भगा दिया।
पवन ने आरोप लगाया कि सेक्टर-26 थाना पुलिस में भी उसकी कोई शिकायत दर्ज नहीं की। उसने बताया मंगलवार को मामले की शिकायत एसएसपी से करेंगे। पवन ने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में धरना दिया जाएगा।