फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लिए करा दी पति की हत्या

Tue, 22 Jul 2014 03:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा की रबूपुरा कोतवाली के महमदपुर जादो गांव में युवक की हत्या के आरोप में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने युवक की पत्नी समेत पांच लोगों पर हत्या करने और साक्ष्य मिटाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


दरअसल, दो दिन पहले डीएम एवी राजामौली और एसएसपी डॉ. प्रितिंदर सिंह भाईपुर-ब्रह्मनानपुर गांव में शिवमंदिर की सुरक्षा का जायजा लेने गए थे।

वहीं पर अधिकारियों को महमदपुर जादो निवासी गोपीचंद ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके चचेरे भाई राजू ने कुछ जमीन बेची थी। जिसमें करीब 30 लाख रुपये मिला था।

आरोप है कि उसकी पत्नी बीना ने गांव के ही दीपक के साथ मिलकर राजू की हत्या करा दी और हत्या के मामले को उक्त लोगों ने हादसे में बदल दिया। जब लोगों ने पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो उसकी पत्नी ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन


डीएम और एसएसपी ने निर्देश पर रविवार रात को रबूपुरा पुलिस ने राजू की पत्नी बीना समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या करने और साक्ष्य मिटाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें