फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलरी नहीं दी तो वोडाफोन कर्मचारी ने उठाया खौफनाक कदम

Wed, 23 Sep 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली निवासी वोडाफोन के एक पूर्व कर्मचारी ने बकाया सैलरी न देने पर सोमवार दोपहर कंपनी के सेक्टर 35 स्थित ऑफिस के सामने केरोसिन डालकर सुसाइड करने की कोशिश की। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान मोहाली फेज-11 निवासी सुरज कुमार के रूप में हुई। जबकि, पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत मैरी गोल्ड अपार्टमेंट खरड़ निवासी रजिंदर सिंह ने दी। सूरज ने बताया कि वह वोडाफोन ऑफिस में काम करता था। उसने आरोप लगाया कि ऑफिस वालों ने उसकी सैलरी रोक दी।

सैलरी न मिलने पर उसने नौकरी छोड़ दी। लेकिन, ऑफिस वाले सैलरी के लिए लगातार दौड़ा रहे थे। इसके चलते वह आर्थिक रूप से बहुत ही परेशान हो गया था। दुखी होकर वह सोमवार दोपहर सेक्टर-35 स्थित वोडाफोन ऑफिस के सामने पहुंचा और खुद पर केरोसिन का तेल डाल लिया।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ अन्य कर्मचारियों ने उसको पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद सूरज का पैसा दिलवाया। लेकिन, पुलिस ने आरोपी सूरज पर सुसाइड की कोशिश के आरोप में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें