मालधनचौड़ पुलिस चौकी इंचार्ज चेतन रावत ने बताया कि मंगलवार शाम तुमड़िया डाम निवासी सतनाम सिंह (30 वर्ष) खेत में धानों की झुलाई कर रहा था। इस दौरान अचानक मोटर की तार शार्ट होने से खेत में करंट फैल गया। इसमें सतनाम सिंह की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए संयुक्त चिकित्सालय में रखा गया है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम होगा।