फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में लगातार दूसरे दिन मरीज ने लगाई छलांग

Sat, 13 Sep 2014 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई में शनिवार को फिर से एक मरीज ने आत्महत्या के लिए नेहरू हास्पिटल के मनोरोग विभाग की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। मरीज को तुरंत ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है।
विज्ञापन


मरीज की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसके टांग में फ्रैक्चर आया है। ब्रेन इंजरी के लिए जरूरी जांच करवाई जा रही है। एक दिन पहले भी पीजीआई के रिसर्च ब्लॉक ए की पांचवीं मंजिल से एक विवाहिता ने कूदकर जान दे दी थी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू  कर दी है। पीजीआई चौकी इंचार्ज उषा रानी ने बताया कि मरीज का नाम कमलकांत है। उसे शनिवार को पीजीआई में एडमिट कराया गया था।

कुल्लू निवासी 35 वर्षीय कमलकांत मनोरोगी है। उसका इलाज मनोचिकित्सक विभाग के अंतर्गत चल रहा था। शनिवार को उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उसे शनिवार को ही कुल्लू से लाकर एडमिट कराया गया। इसके बावजूद वह शांत नहीं हो रहा था। बार-बार वार्ड में चिल्ला रहा था।
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े पांच बजे वह खिड़की के पास आया और शीशे को तोड़ते हुए तीसरी मंजिल से कूद गया। शीशे टूटने और उसके गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उसे एडमिट कराया। जांच में पता चला कि उसकी टांग में फ्रैक्चर हैं।
विज्ञापन


सिर में अंदरूनी चोटें भी आई हैं। डाक्टरों ने बताया कि सीटी स्कैन की रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि उसके सिर के अंदर कहां चोट आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें