फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र से अश्लील हरकतें, एक गिरफ्तार

Sat, 13 Feb 2016 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा,चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूल में काम करने वाले सफाई कर्मचारी ने 8 साल के बच्चे को स्कूल के बाथरूम में बंद करके अश्लील हरकतें कीं। मामला मनीमाजरा के मौलीजागरां कांप्लेक्स स्थित सरकारी हाई स्कूल का है।
विज्ञापन


पीड़ित बच्चा स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता है। पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज करके सफाई कर्मचारी हरिओम (25) को गिरफ्तार कर लिया है।

हरिओम मौली कांप्लेक्स में मकान नंबर 3310 में रहता है। वहीं इस मामले का संज्ञान में लेते हुए बाल अधिकार सुरक्षा आयोग ने स्कूल को समन देने का फैसला लिया है। आयोग की चेयरपर्सन प्रो. देवी सिरोही ने बताया कि इस तरह का जघन्य अपराध स्कूल कैंपस में होना शर्मनाक है। आयोग की ओर से शनिवार को स्कूल के नाम समन भेजा जाएगा। इस मामले पर स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

घटना वीरवार शाम की है। बच्चा स्कूल की इवनिंग शिफ्ट में पढ़ता है। वीरवार शाम को छुट्टी के बाद हरिओम बच्चे को स्कूल में बने बाथरूम में ले गया और वह उससे अश्लील हरकतें कीं। उसके बाद हरिओम ने इस बारे में किसी को न बताने की बात कहकर बच्चे को डरा दिया।
विज्ञापन


सहमा बच्चा घर जाकर बिल्कुल चुप रहा। बच्चे के परिजनों ने शुक्रवार को जब बच्चे से प्यार से पूछा तो उसने रोते-रोते सारी बात पिता को बताई। परिजनों ने शिकायत स्कूल प्रबंधन से की। फिर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्चे के बयान दर्ज कर उसके पिता की शिकायत पर मामला दर्ज करके हरिओम को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस देगी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को रिपोर्ट
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के चेयरपर्सन नील रॉबर्ट ने बताया कि मामला दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर पुलिस को बच्चे की पूरी केस रिपोर्ट चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को देनी होगी। घटना वीरवार शाम की है। पीड़ित के परिजनों ने मामले की शिकायत शुक्रवार शाम को दी है। वहीं थाना प्रभारी बलदेव ने बताया कि चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को शनिवार की सुबह केस की रिपोर्ट दी जाएगी।

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी करेगी बच्चे की काउंसलिंग
बाल अधिकार सुरक्षा आयोग की चेयरपर्सन प्रो. देवी सिरोही ने बताया कि बच्चे की काउंसलिंग चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य करेंगे। इसके लिए बच्चे के अभिभावकों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें