फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में नगर निगम और पुलिस टीम पर किन्नरों का हमला, 15 मिनट तक चला हंगामा

Thu, 10 Oct 2019 10:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों से मारपीट करते किन्नर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पटियाला के फव्वारा चौक पर गुरुवार देर शाम नगर निगम की टीम व उनके साथ गई पुलिस पार्टी पर किन्नरों के एक ग्रुप ने हमला कर दिया। करीब 15 मिनट यह सब चलता रहा। इस दौरान जिसने भी किन्नरों से निगम मुलाजिमों व पुलिस कर्मियों को छुड़ाने की कोशिश की तो उनको ही किन्नरों ने अपना निशाना बना लिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नगर निगम की लैंड ब्रांच टीम सुपरिंटेंडेंट की अगुवाई में फव्वारा चौक स्थित मिठाई की दुकानों व आसपास स्थित अन्य दुकानों के आगे रखा सामान उठाकर रास्ता खुला करने के लिए गई थी। इस दौरान यह टीम जब वहां स्थित एक परांठे की दुकान के आगे रखा सामान उठाने लगी तो दुकान मालिक की जान-पहचान वाले किन्नरों के एक ग्रुप ने टीम सदस्यों पर हमला कर दिया। 

इस दौरान किन्नरों ने पुलिस मुलाजिमों पर वहां पड़ी बाल्टियों, टेबल और अन्य सामानों से हमला कर दिया। किन्नरों ने पुलिस मुलाजिमों व निगम टीम से हाथापाई भी की। किन्नरों ने विरोध स्वरूप अपने कपड़े भी उतार दिए।
विज्ञापन


संबंधित थाना सिविल लाइन के इंचार्ज का कहना है कि वह इस मामले की जांच करके कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं उधर नगर निगम की कमिश्नर पूनमदीप का कहना है कि संबंधित पुलिस थाने को सूचित किया जा चुका है। जिन किन्नरों ने हमला किया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें