फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस ने छापेमारी में तीन गो-तस्कर दबोचे, दो हुए फरार, स्कॉर्पियो कार पर लगा था भाजपा का झंडा

Thu, 10 Oct 2019 06:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जनपद की शिवाला कलां पुलिस ने गांव लोदीपुर मिलक के जंगल में गोकशी होने की सूचना पर छापा मारा। वहां कुछ लोग गोकशी कर मांस को स्कॉर्पियो कार में लादते मिले, कार पर भाजपा का झंडा लगा था। पुलिस ने मौके से गांव लोदीपुर निवासी सगे भाई इबले हसन, सबले हसन व इद्दु को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो लोग फरार हो गए। पुलिस ने गोकशी के उपकरण, तीन जिंदा बैल व एक बैल की खाल और अन्य अवशेष बरामद कर लिए। बैलों को ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया गया। 

विज्ञापन


उधर, थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने बताया कि मौके से तीन भाइयों को हिरासत में लेकर कार व अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। 

पुलिस को धोखा देने के लिए लगा रहे भाजपा का झंडा
अपराधी पुलिस को धोखा देने के लिए सत्ताधारी पार्टी का झंडा लगा रहे हैं। पहले भी कई मामले ऐसे आए हैं, जब शराब तस्करी अथवा पशु वध में इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों पर सत्ताधारी पार्टी का झंडा लगा था। सोमवार की रात गांव लोदीपुर में गोकशी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो कार पर भी भाजपा के कमल निशान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो लगा झंडा लगा था। 

यह भी पढ़ें: मेरठ में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 25-25 हजार के इनामी गो-तस्कर सहित चार बदमाशों को मारी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गोकशी करने वालों के पकड़े जाने की सूचना पर हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र बैंस, राहुल दिवाकर, सोमपाल सिंह, सौरभ आदि हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें