फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः जेल में साथी कैदियों ने युवक पर किया हमला, गंभीर घायल...मामले की जांच शुरू

Tue, 04 Dec 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

छेड़छाड़ के मामले में सजा भुगत रहे एक कैदी को उसके साथी कैदियों ने सोमवार की दोपहर को मारपीट कर घायल कर दिया। मामला पंजाब के लुधियाना का है। जेल कर्मचारी घायल कैदी रंजीत सिंह (21) को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। इलाज के बाद डाक्टरों ने उसे वापस जेल भेज दिया। मामले की जानकारी होते ही चौकी ताजपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरु कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रंजीत सिंह जगरांव का रहने वाला है और थाना जगरांव सिटी में उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। करीब दो महीने पहले अदालत की तरफ से उसे चार साल की सजा हुई थी। रंजीत के मुताबिक उसकी साथी कैदियों के साथ रंजिश चल रही थी। वह सोमवार की दोपहर को अपनी बैरक में आराम कर रहा था। इसी दौरान तीन कैदी उसके पास आए और आते ही मारपीट करनी शुरु कर दिया।

हमलावरों ने उसे लोहे के डोल और कड़े से हमलाकर घायल कर दिया। रंजीत के चिल्लाने की आवाज सुन कर सुरक्षाकर्मी पहुंचे और बीच बचाव कर रंजीत को बाहर ले आए। उसे जेल के अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी हालत देख कर उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के कुछ समय बाद उसे छुट्टी दे दी गई। चौकी ताजपुर के इंचार्ज एएसआई सुदर्शन ने बताया कि उनके ध्यान में मामला आया है।  जेल में जाकर जांच करेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें