फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: कॉलेज से लौट रहे छात्रों पर जानलेवा हमला, पिस्टल लेकर आए थे आरोपी, राहगीरों ने बचाया

Wed, 17 Jul 2024 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

घटना के बाद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया है। इनमें से अभिराजपाल सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे ड्यूटी डॉक्टर ने रेफर कर दिया है। गुरप्रीत का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
छात्रों पर हमला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला की सबडिवीजन सुल्तानपुर लोधी में एक पेट्रोल पंप के नजदीक कॉलेज से आ रहे छात्रों पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो युवक गंभीर घायल हो गए जिनको सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


यह वारदात नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। एसएचओ सुल्तानपुर लोधी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि फिलहाल घायलों ने बयान दर्ज नहीं करवाए हैं, लेकिन पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।    

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में उपचाराधीन अभिराजपाल सिंह पुत्र गुरशरण सिंह वासी गांव सूजो कालिया, गुरप्रीत पुत्र तेजिंदर सिंह वासी गांव मंड आलूवाल ने बताया कि वह सुल्तानपुर लोधी कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहे थे। जब वह तलवंडी चौधरियां रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे, तो कुछ युवकों ने उनपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें हमलावरों के चंगुल से बचाया है। पीड़ितों ने यह भी बताया कि हमला करने वालों के पास पिस्टल भी थी। उन्होंने हमें जान से मारने की धमकियां दी। 
विज्ञापन


घटना के बाद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया है। इनमें से अभिराजपाल सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे ड्यूटी डॉक्टर ने रेफर कर दिया है। गुरप्रीत का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने बताया कि फिलहाल घायलों ने अपने बयान दर्ज नहीं करवाए है। पीड़ितों के बयान कलमबंद कर उचित कार्रवाई अंजाम में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें