घायल रेत कारोबारी अमरदीप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले थाना कूमकलां की पुलिस ने उनके इलाके के तीन टिप्पर चालकों को अवैध रेत खनन के चलते पकड़ा था। उक्त टिप्पर चालकों को शक था कि पुलिस को उनके अवैध रेत भरने की जानकारी उसने दी है, जबकि ऐसी कोई बात नहीं थी।
लुधियाना में कार में जा रहे रेत कारोबारी पर रंजिश के चलते हमला करने का मामला सामने आया है। कुछ युवकों ने कारोबारी को कोहाड़ा चौक में घेर कर मारपीट की।
विज्ञापन
आरोपियों ने देर रात शक के बिनाह पर रेत कारोबारी को रोका और उस पर रॉड से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। हमलावरों ने कार में और बाद में कार से उतार कर कारोबारी अमरदीप सिंह के साथ मारपीट की। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। अमरदीप ने इसकी जानकारी परिवार को दी जिन्होंने मौके पर पहुंच कर उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी थाना फोकल प्वाइंट पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घायल रेत कारोबारी अमरदीप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले थाना कूमकलां की पुलिस ने उनके इलाके के तीन टिप्पर चालकों को अवैध रेत खनन के चलते पकड़ा था। उक्त टिप्पर चालकों को शक था कि पुलिस को उनके अवैध रेत भरने की जानकारी उसने दी है, जबकि ऐसी कोई बात नहीं थी। अमरदीप ने बताया कि पहले सोमवार रात को हमलावरों ने उसे घेरा था, लेकिन लोगों के बीच बचाव के चलते मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
मंगलवार को अमरदीप सिंह कार में किसी काम से जा रहा था तो रास्ते में कोहाड़ा चौक के पास हमलावरों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसके बाद सभी हमलावर अपनी कार में सवार होकर फरार हो गए। वह चार से पांच लोग थे। हमला करने से पहले आरोपियों ने कार ओवरटेक कर दी और रोककर रॉड से हमला कर घायल किया। जिसके बाद इसकी जानकारी थाना फोकल प्वाइंट पुलिस को दी। पुलिस ने आस-पास की सीसीटीवी फुटेज चेक करनी शुरू कर दी है।