फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी विवाद में तलवार से हमला, 2 महिलाओं समेत 4 घायल

Sat, 16 Apr 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मारपीट में घायल महिलाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जमीन पर कब्जे  के विवाद में वीरवार रात सेक्टर 30 निवासी मदन लाल शर्मा और उनके परिवार पर पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों ने तलवार से जानलेवा हमला किया। इसमें मदन लाल की पत्नी व मां समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने जीएमसीएच -32 अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार  कर लिया है जबकी दूसरा भाई फरार है।
विज्ञापन


पीड़ित मदन लाल शर्मा ने बताया की उनका पड़ोसी सुखविंद्र के परिवार के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मदन ने आरोप लगाया कि वीरवार रात करीब 9.30 बजे उसके मोबाइल पर सुखविंदर ने काल कर घर के पास पार्क में बातचीत करने के लिए बुलाया। मदन ने बताया कि वह मां कांता और पत्नी अलका के साथ पार्क में पहुंचा तो वहां पर सुखविंदर अपने भाई बोनी के साथ खड़ा था।

बोनी के हाथ में तलवार थी। उन्हें देखते ही सुखविंदर  ने बोनी से हमला करने को कहा, यह सुनते ही  बोनी ने उन सभी पर तलवार से वार  करना शुरू कर दिया। मदन ने किसी तरह वारदात की सूचना पुलिस को दी। इसी दौरान मदन का भाई सतिंदर उनको बचाने के लिए पहुंचा तो दोनों आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


वरदात की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने चारों घायलों को उपचार के लिए सेक्टर 32 अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सतिंदर व मदन को छुट्टी दे दी गई थी। जबकि  कांता के सिर पर  गंभीर  चोटें आई हैं। पुलिस ने मदन की शिकायत पर आरोपी सुखविंदर व उसके भाई बोनी के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं  में मामला दर्ज कर एक आरोपी सुखविंदर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें