फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्नौर में चोरों ने की बड़ी वारदात, रात में उखाड़ ले गए एटीएम, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 21 Jun 2020 12:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर (हरियाणा)
विज्ञापन
चोरों ने उखाड़ा एटीएम।
विज्ञापन

गन्नौर में रेलवे रोड स्थित शहीद चौक के पास देर रात अज्ञात चोर बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम उखाड़ ले गए। एटीएम में कितनी नकदी थी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बैंक अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है। बैंक अधिकारियों के आने के बाद ही पता चल पाएगा की एटीएम में कितनी रकम थी।

विज्ञापन


वारदात से पहले शातिर चोरों ने एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए। इस वजह से वारदात कैमरे में कैद नहीं हो सकी। वारदात को रात में अंजाम दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंच कर आसपास लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। सोनीपत पुलिस ने एटीएम मशीन को गांव सनपेड़ा रोड पर खेतों में खड़ी महेंद्रा पिकअप गाड़ी से बरामद कर लिया है। मशीन से मात्र 53 हजार रुपये मिले हैं। 

पुलिस हर पहलू से पूरे मामले की तलाश कर रही है। वहीं आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी भी तेज कर दी गई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी बैंक अधिकारी नहीं पहुंचे हैं, उनके आने के बाद ही पता चल पाएगा कि एटीएम में कितनी रकम थी। एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनी को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें